जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार आयुष्मान कार्ड से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य सचिव, बिहार सरकार के पत्रांक-952 16 जुलाई के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया मिशन मोड में चलाया जायेगा। जिसमें लोगों का कार्ड 18 जुलाई से 31 जुलाई तक बनाया जायेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा पिछले पखवाड़े के बाद शेष बचे लाभार्थियों की डाटा को समीक्षा करते हुए बताया गया कि इस बार कुल लक्ष्य पिछले पखवाड़े से 63 हजार ज्यादा है। वर्तमान में 525612 व्यक्तियों के कार्ड को बनाने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें 265105 व्यक्तियों का कार्ड बनाया जा चुका है एवं शेष बचे सभी 260452 लाभुकों का कार्ड इस अभियान में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए 147 जनवितरण प्रणाली दुकानों को चिन्हित कर सीएससी ऑपरेटर को प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके द्वारा एमओ. बीडीओ को निर्देशित किया गया कि प्रखण्ड स्तर पर सभी लाभुको को मोविलाईजेशन करें। इस क्रम में आयुष्मान भारत के डीपीसी एवं सीएससी के प्रबंधक को सीएससी ऑपरेटर की संख्या बढ़ाने हेतु निदेशित किया गया। एमओ को यह लक्ष्य दिया गया कि सभी अच्छादित परिवारों के बचे हुए सदस्यों की सूची दो दिन के अंदर डीलर के साथ समन्वय स्थापित कर जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे एवं मोविलाईजेशन के लिए डीलर को निदेशित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग को निदेशित किया गया कि संबंधित आशा के माध्यम से सुबह 7 बजे से मोविलाईजेशन कार्य कराना शुरू करेंगे। सभी सीएससी ऑपरेटर अचूकरूप से सुबह 8 बजे से माईक्रोप्लान अनुरूप अपने निर्धारित पीडीएस केन्द्र पर पहुँचकर कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीपीसी आयुष्मान, डीपीएम प्रबंधक, सीएससी प्रबंधक, बीडीओ एमओ के साथ अन्य उपस्थित रहे।
