पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या में गिरफ्तार अभियुक्त न्यायिक हिरासत में ,पुलिस रिमांड पर लेने की कर रही हे तैयारी।

दरभंगा /
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का हत्या की घटित घटना में गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजकर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही हे।वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि घनश्यामपुर थाना कांड सं0 221/24 दिनांक 17.07.2024 धारा 103 बी०एन०एस० में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त काजीम अंसारी उम्र 40 वर्ष पिता शफीक अंसारी सा० अफजला टोला, सुपौल बाजार, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को आज दिनांक 18.07.2024 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त काजीम अंसारी उम्र 40 वर्ष पिता शफीक अंसारी सा० अफजला टोला, सुपौल बाजार, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा को रिमांड पर लेने के लिए माननीय न्यायालय में अनुरोध पत्र समर्पित किया जायेगा।
माननीय न्यायालय से अभियुक्त काजीम अंसारी के रिमाण्ड की स्वीकृति होने पर इस घटना में प्रयुक्त किये गये हथियार, सहयोगी एवं अनुसंधान के क्रम में आये अन्य विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में पूछ-ताछ की जायेगी।
अनुसंधान के क्रम में आस-पास के सी०सी०टी०भी० फूटेज, पोखर से बरामद लाल लकड़ी के बॉक्स में मिले दस्तावेज, टावर डम्प, एवं प्राप्त अन्य आसूचना तथा तकनिकी अनुसंधान के आलोक में गहराई से अनुसंधान की जा रही है।