गोली कांड से फिर कुशेश्वरस्थान के गैजोरी गांव में दहशत,बच्चों के विवाद में आधुनिक हथियार से महिला को मारी गोली, महिला की स्थिति नाजुक।
गोली कांड से फिर कुशेश्वरस्थान के गैजोरी गांव में दहशत,बच्चों के विवाद में आधुनिक हथियार से महिला को मारी गोली, महिला की स्थिति नाजुक।
ब्रेकिंग न्यूज ,
गोली कांड से फिर कुशेश्वरस्थान के गैजोरी गांव में दहशत,बच्चों के विवाद में आधुनिक हथियार से महिला को मारी गोली, महिला की स्थिति नाजुक।
कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गैजोड़ी गांव में गोलियों के तरतराहट की आवाज एक बार फिर सुनाई पड़ी हे ,जहां बच्चों के विवाद में बदमाशों ने गोली चला दी जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हे ,परिजन आनन फानन में जख्मी का इलाज करा रहे है । घटना कुशेश्वरस्थान थानान्तर्गत उजुआ सिमरटोका पंचायत के गैजोरी गांव का है। पीड़ित की पहचान 40 वर्षिय मनीता देवी पति चन्देश्वरी यादव के रूप में की गई है।
गोली लगने के बाद जख्मी के परिजन बगल के परोसी जिले के सूर्या हास्पिटल में इलाज करा रहे है। जख्मी के पुत्र आशिष कुमार ने बताया कि रमेश यादव, भागेश्वर यादव, सहित कई लोगो ने घर पर मारपीट किया और महिला को पेट में गोली मारकर भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बाद दोनों पक्षो के बच्चों में किसी बात को लेकर बिबाद हो गया जिसको लेकर गाली गलौज भी हुआ। फिर अगले दिन विपक्षियों ने हथियार से लैस होकर पिड़ित के घर पर आ धमका और गोलीबारी करने लगे । इसी दौरान मनिका देवी की पेट में गोली मारकर भाग गए।
इस संबंध में कुशेश्वरस्थान पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
बता दें कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत उजुआ सिमरटोका पंचायत में गोली चलना और चलाना कोई नई बात नही है यहां बच्चे भी गोली चलाने में महारथ है।