डायल 112 की गाड़ी पलटी, ड्राइवर घायल ,गार्ड को लगी गंभीर चोट।
कुशेश्वरस्थान /
कुशेश्वरस्थान थाना से बड़ी खबर आ रही हैं ॥कुशेश्वरस्थान थाना में तैनात डायल 112 की गाड़ी सड़क के नीचे पलटी हैं यही नहीं गाड़ी तीन से चार पलटी मारी हैं ,जिस कारण ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है और दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को स्थानीय सीएससी कुशेश्वरस्थान में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।स्थानीय लोंगों का कहना हैं कि जिस तरह गाड़ी पलटी मारी उस स्थिति में सभी का बचना नामुमकिन था लेकिन ईश्वर की कृपा से सभी बच गये हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हिरणी चौक स्थित बड़गांव मार्ग में मंगलवार की देर शाम 112 नंबर पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार एसआई नरेन्द्र कुमार, चालक गोविंद चौधरी, गार्ड राम बाबू यादव, मनोरंजन कुमार तथा ललिन्द्र प्रसाद घायल हो गया। सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस के साथ पहुंचे एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 112 नंबर की पुलिस गाड़ी एसआई नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ गश्ती कर सोहरबा घाट की ओर से लौट रहा था। इसी दौरान हिरणी चौक बड़गांव मार्ग में बड़ेबा ठाकुरवाड़ी के निकट पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पीपल के पेड़ से टकराते हुए लगभग 8-10 फीट नीचे गढ़्ढ़े में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन पलटी खा कर गढ़्ढ़े में सीधे खड़ा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस बल को गाड़ी से बाहर निकालने लगे और इसकी सूचना थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल एसआई नरेन्द्र कुमार को बाएं हाथ के कलाई में गंभीर चोट लगी है। जबकि चालक गोबिंद चौधरी के सिर और घुटना फट गया है। गार्ड राम बाबू यादव, मनोरंजन कुमार तथा ललिन्द्र प्रसाद यादव को कई जगह चोटें लगी है। सभी घायलों को सीएचसी में इलाज चल रहा है और खतरा से बाहर है।
