लदनियां पुलिस को क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित चोरनियां गांव के एक घर से सोमवार की रात छापेमारी के दौरान सफलता हासिल मिली है। टीम ने भारी मात्रा में हथियार बरामद कर हथियार की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के सरगना सुभाष कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को लदनियां थाना पहुंचे डीएसपी विप्लव कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। विदित हो कि पुलिस को इसके संबंध में पहले से ही जानकारी मिल रही थी कि सुभाष कुमार यादव हथियार के खरीद बिक्री का काम करता है। पूरे दिन बाइक से हथियार के साथ क्षेत्र में घूमता रहता है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार की देख रेख में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
टीम में शामिल अवर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, ब्रिजनंदन प्रसाद, पुअनी चांदनी कुमारी, चौकीदार रमेश यादव, शिवशंकर कुमार और धमेंद्र कुमार के साथ पुलिस टीम चोरनियां गांव पहुंच कर सुभाष कुमार यादव के घर छापेमारी कर तीन देशी कट्टा और पिस्तौल बरामद की। साथ ही इसे गिरफ्तार किया।
