बिरौल में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतंन सहनी की निर्मम हत्या कर दिये जाने को लेकर मुहर्रम कमेटी ने आज का जुलूस किया स्थगित।

बिरौल/दरभंगा

वीआईपी के संस्थापक सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के 75 वर्षीय पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या के बाद स्थानीय मुहर्रम कमेटी ने मंगलवार को निकलने वाला छोटा ताजिया जुलूस को स्थगित कर दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए सुपौल पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल हयात एवं नगर पंचायत बिरौल के वार्ड पार्षद मो.नौशाद ने दस्तक-7 को बताया कि जीतन सहनी की हत्या एक दुखद घटना है। इसका हम सभी निंदा करते है। इस दुख की घड़ी में हम सभी ने आज का मुहर्रम जुलूस को स्थगित कर oदिया गया है।

मंत्री संजय निशाद,मदन सहनी, हरी सहनी,महेश्वर हजारी,ललित यादव,स्वार्णा सिंह, अमन भुषण हजारी सहित उत्तर प्रदेश के कई मुख्य कार्यकर्ता मौजूद थे।