विवादित भूमि पर सिया एवं सुन्नी समुदाय के कोई भी व्यक्ति मोहर्रम पर्व का ताजिया झंडा एवं जुलूस लेकर नहीं जाएंगे और ना ही किसी प्रकार का कार्य करेंगे : सदर एस.डी.ओ
विवादित भूमि पर सिया एवं सुन्नी समुदाय के कोई भी व्यक्ति मोहर्रम पर्व का ताजिया झंडा एवं जुलूस लेकर नहीं जाएंगे और ना ही किसी प्रकार का कार्य करेंगे : सदर एस.डी.ओ
दरभंगा, 16 जुलाई 2024/
अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सदर विकास कुमार द्वारा आदेश पत्रक जारी करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर हायाघाट प्रखण्ड के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम – चन्दनपट्टी में सिया एवं सुन्नी समुदाय के बीच मौजा- चन्दनपट्टी थाना नं. -554, खाता नं. – 737, पुराना खेसरा – 686 रकवा 15 धुर है, चौहद्दी -उत्तर खरंजा ग्रामीण सड़क, दक्षिण-मस्जिद, पूरब-खरंजा, पश्चिम- पी.डब्लू.डी. सड़क, ,जो विवादित भूमि है पर मुहर्रम पर्व का ताजिया झण्डा एवं जुलूस को जाने एवं उससे उत्पन्न होने वाले समस्या को लेकर लोक परिशांति भंग होने की संभावना को लेकर ग्राम – चन्दनपट्टी में निरोधात्मक कार्रवाई करना अपेक्षित है।
उपर्युक्त के आलोक में उनके द्वारा आपत्तिजनक स्थिति के मद्देनजर उक्त पर्व के अवसर पर ग्राम – चन्दनपट्टी में वर्णित उक्त विवादित भूमि पर दं.प्र.सं. – 1973 (2) की धारा – 144 के अन्तर्गत 15 जुलाई से 17 जुलाई 2024 तक सिया एवं सुन्नी समुदाय के सभी सदस्यों को आने-जाने एवं दखल-कब्जा का कोई प्रयास करने पर रोक लगा दिया गया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि विवादित भूमि पर सिया एवं सुन्नी समुदाय के कोई भी व्यक्ति मुहर्रम पर्व का ताजिया झंडा एवं जुलूस लेकर नहीं जायेंगे और न किसी प्रकार का अन्य कार्य ही करेंगे।
यह जानकारी उप निदेशक, जन सम्पर्क,दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा ने दी हैं।
कार्बन न्यूट्रल स्टेट बनाने की दिशा में ‘Climate-Resilient and Low-Carbon Development Pathway for Bihar’ प्रोजेक्ट के तहत दरभंगा प्रमण्डल में आयोजित किया गया कार्यशाला
बिरौल में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतंन सहनी की निर्मम हत्या कर दिये जाने को लेकर मुहर्रम कमेटी ने आज का जुलूस किया स्थगित।