वीआइपी प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा।

बिरौल /दरभंगा 

वीआईपी प्रमुख वीआईपी सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में एसएसपी और ग्रामीण एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहें है।

दरअसल वीआइपी सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई हैं,यह घटना उनके बिरौल स्थित निजी आवास पर हुई है। मौके पर घर के समान बिखरे पड़े है। बताया जा रहा है कि देर रात घर मे अपराधियो ने घर में घुसकर मुकेश सहनी के पिता पर हमला कर दिया जिस कारण उनकी मौत हो गई हैं।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल सहित थाना की पुलिस मामले की छानबीन में सुबह से ही जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि आशंका हैं कि मृतक जीतन सहनी अपने घर मे सो रहे थे इस दौरान चोरी की नीयत से घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी है।

बताया जाता है पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन है। मुकेश सहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते है,जबकि उनकी बहन की शादी हो चुकी है वह अपने ससुराल मुम्बई में रहा करती है।
इधर सूचना हैं कि मुकेश सहनी भी दरभंगा अपने घर के लिए निकल चुके है। घटना के वक्त घर मे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अकेले ही घर में थे।
इधर एसएसपी और ग्रामीण एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। पूरे मामले को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले का उदभेदन बहूत जल्द ही कर दिया जाएगा। तकनीकी शाखा की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं वहीं एफएसएल की टीम भी पटना से घटनास्थल पर पहुंच रही हैं।घटना स्थल पर एसएसपी ने वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये हैं।