ब्रेकिंग न्यूज :-
वीआइपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के 75वर्षीय पिता जीतन सहनी की छुड़ा मारकर हत्या ,इलाके में सनसनी ,एसडीपीओ और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर मामले की कर रहें हैं छानबीन।
बिरौल ,उत्तम सेन गुप्ता
बिरौल अनुमंडल से बड़ी खबर आ रही हैं। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की रात पैतृक आवास बिरौल थाने के सुपौल बाजार में हत्या कर दिये जानें की सूचना मिल रही हैं। धारदार हथियार से इनकी हत्या की गई हैं। सूचना मिलते ही बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी एवं थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन एवं घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रहें हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना अर्ध निर्मित भवन में हुई हैं। बिरौल और घनश्यामपुर थाना का यह सीमावर्ती इलाका हैं। बताया जा रहा हैं कि इस गांव का नाम जीरात हैं। हालांकि सड़क के इस पार अफजला गांव हैं।यानि सड़क के इस पार और उस पार दोनों जगहो पर घर हैं।
सूत्रों का कहना हैं कि वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी (75)रोज की भांति अपने घर में सोने गये थे। सुबह चार बजे उठकर वह भजन का गाना बजाते थे। आज सुबह जब भजन का गाना नहीं बजा तो फूल तोड़ने निकले ग्रामीण हल्ला किया ,हल्ला करने के बाद नहीं उठने पर दरवाजा खटखटाया ,फिर भी नहीं उठे। आगे का दरवाजा रूम के भीतर से बंद था। पीछे का दरवाजा देखने पर वह टूटा हुआ था। पीछे के दरवाजे पर लोग गये तो लोंगों ने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ हैं दरवाजा खोला तो खून दिखाई पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोंगों के बीच हल्ला हुआ ,स्थानीय लोंगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई हैं।
बताया जा रहा हैं कि उनके पेट में किसी ने छुड़ा घोंपा हैं ?पीछे का गेट टूटा हुआ हैं और सामान सब बिखरा हुआ हैं।

इस घटना के जानकारी मिलने के तुरंत बाद बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहें हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया एसआईटी का गठन ,कहा जल्द ही उठेगा पर्दा।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा को कई निर्देश दिये हैं।उन्होंने कहा हैं कि इस घटना को लेकर एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया हैं ,ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बिरौल एसडीपीओ ,थानाध्यक्ष बिरौल,तकनीकी सेल समेत कई पुलिस पदाधिकारी /कर्मियों को टीम में शामिल किया गया हैं।वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा हैं कि इस घटना के जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
