वीआइपी सुप्रीमो के पिता की हत्या को लेकर सरकार गंभीर ?डीआईजी ने किया घटनास्थल का दौड़ा ,हत्यारे को पकड़ने के लिये पुलिस विभाग की कई टीम प्रयासरत।
बिरौल /दरभंगा
वीआइपी सुप्रीमो सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के मामले में सरकार भी गंभीर हो गई हैं?सरकार के निर्देश पर कई विभाग की पुलिस टीम पटना से चल चुकी हैं और घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी लेगी। इसमें सीआईडी के अलावे एसटीएफ की टीम भी शामिल हैं। एसटीएफ की लोकल टीम वहां पहुंच चुकी हैं और अन्य टीम भी रास्ते में हैं जो घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाएगी और हत्यारों तक पहुंचने की प्रयास करेगी।
दरभंगा क्षेत्र के डीआईजी बाबू राम एवं जिलाधिकारी राजीव रोशन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं ,इससे पूर्व एसएसपी और ग्रामीण एसपी भी घटनास्थल का दौरा किये थे हालांकि डीआईजी के साथ ही एसएसपी और ग्रामीण एसपी भी हैं। इसके अलावे कई पुलिस की टीम अपने अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई हैं।
डॉग स्क्वायर की टीम भी वहां पहुंची हुई हैं।
बिरौल के डीएसपी ,बिरौल के थानाध्यक्ष एवं घनश्यामपुर के थानाध्यक्ष सूचना के बाद से ही घटना स्थल पर जुटे हैं। कई बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा हैं। एसएसपी का कहना हैं कि जो भी अपराधकर्मी हैं ,बख्शे नहीं जाएंगे।इधर एसएसपी कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा हैं कि 16जुलाई के प्रातः 06ः00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दरभंगा जिला के घनष्यामपुर थानान्तर्गत ग्राम जिरात में श्री मुकेश सहनी जी के पिता स्व0 श्री जीतन सहनी उम्र करीब 70 वर्ष की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हत्या कर दी गई है।
सम्भवतः घटना को रात्रि में अंजाम दिया गया।सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष, घनष्यामपुर, थानाध्यक्ष बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल तत्काल घटना स्थल पर पहूॅच कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा सहित तमाम वरीय पदाधिकारी त्वरित रूप से घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।इस घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दरभंगा के नेतृत्व में एस0आई0टी0 का गठन किया गया है, जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर, थानाध्यक्ष, घनष्यामपुर, अलीनगर, पु0अ0नि0 सुभाष कुमार मण्डल, प्रभारी, डी0आई0यू0 एवं जिला विधि-विज्ञान की पदाधिकारी को शामिल किया गया है। एस0आई0टी0 टीम कांड के उद्भेदन में जुट गई है।घटना स्थल पर विधि-विज्ञान प्रयोगषाला के वैज्ञानिक और डॉग स्क्वाड पहूॅच कर मामले की प्रत्येक एंगल से जॉच कर रही है।
घर का एक लकड़ी का बक्सा घर के पीछे स्थित छोटे से तालाब मे फेंका मिला है, और घटनास्थल वाले कमरे में टेबल पर तीन खाली गिलास मिले हैं जिनसे अनुसंधान के लिए कुछ संकेत मिल रहे हैं। कुछ अन्य महत्वपूर्ण सूचना भी मिली है। अनुसंधान टीम अन्य सभी पहलुओं को भी ध्यान में रखकर त्वरित काम कर रही है।इस घटना के संबंध में पुलिस द्वारा सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर बारिकी से अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो कृपया निम्न नम्बरो पर सूचना देने का कष्ट करें:-वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा – 9431822992पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दरभंगा – 6287742988अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल – 9431800060थानाध्यक्ष, घनष्यामपुर – 9431822449थानाध्यक्ष, बिरौल – 9431822498 प्रभारी, डी0आई0यू0 शाखा – 9934284121एस0टी0एफ0 टॉल फ्री नं0 – 14432.
इधर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और साक्ष्य इकट्ठा कर रही हैं।
