मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम, एसडीपीओ ने ग्रामीण व नगर क्षेत्र का किया परिभ्रमण, उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश।

बिरौल/दरभंगा

मुहर्रम पर्व के विधि व्यवस्था को लेकर सोमवार को संध्या समय एसडीएम उमेश कुमार भारती, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का परिभ्रमण किया। दोनों पदाधिकारी ने मुहर्रम कमेटी द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस के रूट का जायजा लिया। और कमेटी के लोगों को पर्व को पर्व के तरह मनाने की अपील की।

इस दौरान एसडीएम और एसडीपीओ ने ग्रामीण व नगर क्षेत्र अंतर्गत सुपौल पंचायत के हाटगाछी, पुराना थाना चौक,सुपौल रामनगर सड़कों पर लगने वाले दुकानोंं को हटवाने का निर्देश सीओ आदित्य शंकर और पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन को दिये। साथ ही उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। परिभ्रमण के दौरान एस आई रंजीत चौधरी, अपर थानाध्यक्ष सुभाष मंडल, एस आई अंकित चौधरी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।