मुहर्रम पर्व पर हथियार और डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, निर्धारित रुट से ही निकाला जायेगा ताजिया जुलूस, सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनायें मुहर्रम पर्व। शांति समिति के बैठक में एसडीएम, एसडीपीओ ने दिये निर्देश।

बिरौल/दरभंगा
मुहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को बिरौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। एसडीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी तरह का हथियार एवं डीजे पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि जुलूस सिर्फ लाठी का ही पर्मिशन है। इसके बावजूद प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पूर्व से निर्धारित मार्ग से होकर ताजिया जुलूस निकाला जायेगा। बिना लाइसेंस के जुलूस निकालने पर कार्रवाई की जायेगी। एसडीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन कैमरा से पुरी नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान मुहर्रम से संबंधित झंडा के अलावा अगर अन्य झंडा लहराने पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जायेगा। वहीं एसडीपीओ ने उपस्थित सभी लोगों से पर्व को पर्व की तरह मनाने में आनंद होता है। सिर्फ सकारात्मक सोच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर इसकी सूचना प्रशासन को दें।बैठक के दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने अपनी बातों को रखा, जिसे सुनने के बाद एसडीएम एवं एसडीपीओ ने इस पर प्रशासन की नजर रहने की बात कही।एसडीपीओ ने दिल्ली, कोलकाता सहित अन्य जगहों से आये युवा वर्ग के गतिविधियों पर नजर रखने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से कहा।उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने का प्रशासन के अधिकारियों को आश्वासन दिया हैं।
मौके पर डॉ.इफ्तिखार, मुखिया मो. कासीफ, रविन्द्र पौद्दार, नित्यानंद मंडल, चौधरी सहनी,शत्रुघ्न सहनी, मो.नूरुल, प्रदीप यादव,मुखिया संजय पासवान, मो.एजाज,मो.चांद, मो.तनवीर, मो.कमरे आलम,हरी सहनी,उपमुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह, मुख्य पार्षद विनोद सहनी,मुस्ताक शाह,वार्ड पार्षद मो.लल्लू अंसारी सहित मुहर्रम कमेटी के लोग मौजूद थे।
चप्पे -चप्पे पर रहेगी, सादे वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों की नजर ,सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों रहेंगे तैनात ,थानाध्यक्ष और बीडीओ करेंगे सूचना संग्रह ,भारी संख्या में हुई हैं पुलिस की प्रतिनियुक्ति।
मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम, एसडीपीओ ने ग्रामीण व नगर क्षेत्र का किया परिभ्रमण, उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश।