शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने अलीनगर विधानसभा के मोतीपुर गांव पहुंचे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष।

बिरौल/दरभंगा

अलीनगर विधानसभा के मोतीपुर निवासी स्वर्गीय आनंद चौधरी के पुत्र विनय कुमार चौधरी का मुंबई के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। इस मौके पर दरभंगा के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह उनके आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मिले एवं सांत्वना देते हुए कहा कि विनय कुमार चौधरी बनारस में अपने परिवार के साथ रहते थे और वहीं एक होटल में मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान एक लंबी बीमारी ने उनको अपने आवेश में ले लिया, जहां मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार की शाम को अस्पताल ही में उन्होंने अपना दम तोड़ दिए। ग्रामीणों के अनुसार मार्च के महिने में घर आए जहां एकदम स्वस्थ लग रहे थे लेकिन ईश्वर को यह मंजूर नहीं था इसीलिए समय से पहले ही अपने पास बुला लिए। जानकारी के लिए आपके बता दें कि विनय कुमार चौधरी अपने परिवार में बड़े बेटे होने के नाते परिवार का पूरा दायित्व उन्हीं के ऊपर था। उनके चले जाने से उनके दोनों बेटे और एक बेटी सहित पूरे परिवार का रो रो कर बूरा हाल हैं। इस गमगीन माहौल मे इंद्रकांत चौधरी, रामजुलुम यादव, अमरकांत झा, रेवती रमण चौधरी, ललित मोहन मिश्र, विपिन सिंह, विनय पासवान आदि लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।।