अभाविप के मिथिला प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में दर्जनों छात्रों ने लिया भाग, जे के कॉलेज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ क्विज प्रतियोगिता, छात्रों में दिखा खुशी का लहर।

बिरौल/दरभंगा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिरौल द्वारा रविवार को आयोजित मिथिला प्रतिभा खोज प्रतियोगिता स्थानीय जे के कॉलेज में आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों छात्र–छात्राओं ने सहभागिता लिया।
जिला संयोजक ऋषिकेश आचर्या ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हित में उनके उत्थान को संघर्षरत रहती है, परिषद अपने स्थापना काल से ही सृजनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्य करने वाला दुनिया का सबसे प्रभावशाली एवम विराट छात्र संगठन है। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से सभी परीक्षार्थी अपने क्षमता का आंकलन कर खुद को ज्ञान, विज्ञान देश दुनिया में चल रही हलचल से खुद को अपडेट करे ऐसी प्रयास निरंतर करती रहती है।प्रदेश कार्यकारिणी नितीश मिश्रा ने कहा की प्रतियोगी परीक्षाओं के आधुनिकीकरण के इस दौर में ग्रामीण स्तर तक प्रतिभाओं को निखारने के दृष्टिकोण से आयोजित यह मिथिला प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। परीक्षा केंद्र पर सभी प्रतिभागियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी।जिला सह संयोजक अमित कुमार ने कहा की जिस प्रकार जिले के छात्रों में इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खुशी थी वह देखने ही बन रहा था। सभी छात्रों ने अभाविप के इस प्रतियोगिता के लिए धन्यवाद दिया साथ ही आगे भी ऐसे प्रतियोगी परीक्षा होने की उम्मीद जताई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक राहुल सिंह, प्रियांशु, आदर्श, अभिषेक, नटवर, नितीश, सुरेन्द्र,मुरारी, रोहित, सुनिल, गोविंद, सुभाष, आशीष, मानव, विक्रम, सचिन, सहित दर्जनों कार्यकर्ता प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में विक्षक के रूप में परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।