जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत पकाही झझड़ा पंचायत में किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि अधिकतर आपराधिक मामलों की जड़ जमीन संबंधी विवाद है। लोग जमीन की पैमाइश,सीमांकन,दखल कब्जा जैसे मामलों को लेकर आपस में उलझ जाते हैं और मारपीट की नौबत आ जाती है। जमीन संबंधी विवादों के समाधान हेतु सही फोरम सिविल न्यायालय में जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के निष्पादन के लिए ही ग्रामीण स्तर पर ग्राम कचहरी की व्यवस्था की गई है।प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने कहा कि जेलों में बंद कैदियों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए लिगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का निष्पादन सुलह समझौता के आधार पर हुआ। अगला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितंबर को होगा। मौके पर अधिवक्ता दिलीप कुमार यादव,पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी,सरपंच मकेश्वर प्रसाद निराला,पीएलवी लालू कुमार राय,नरेश यादव,अमरजीत मांझी,हरि मोहन साह,सुरेश मांझी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के यतिन्द्र महतो बने अध्यक्ष, सचिव का दायित्व राम शंकर शर्मा को मिला,पुनर्गठन समिति सह चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र आचार्य ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को सौंपा प्रमाण पत्र।
जिला परिषद सदस्य पूनम मणि शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से रूबरू हुए