चैंबर ऑफ कॉमर्स के यतिन्द्र महतो बने अध्यक्ष, सचिव का दायित्व राम शंकर शर्मा को मिला,पुनर्गठन समिति सह चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र आचार्य ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को सौंपा प्रमाण पत्र।

बिरौल/दरभंगा

कबीर विद्यापीठ सुपौल बाजार में चेंबर ऑफ कॉमर्स बिरौल के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए हुए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान उपरांत पुनर्गठन समिति सह चुनाव प्रबंधन समिति के द्वारा मतगणना कार्य शुरू किया गया। मतगणना संपन्न होने के बाद समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र आचार्य ने चुनाव परिणाम कि घोषणा की। जिसमें यतिन्द्र महतो उर्फ कबीर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र मंडल को 13 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर काबिज हो गये।


वहीं सचिव पद के लिए हुए मतदान में राम शंकर शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो.साजिद आलम अंसारी को 45 मतों से पराजित कर सचिव के पद पर काबिज हो गए। चुनाव परिणाम के बाद पुनर्गठन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र आचार्य ने विजय हुए अध्यक्ष एवं सचिव को प्रमाण पत्र सौंपा और बधाई दी। अध्यक्ष सुरेन्द्र आचार्य ने प्रेस को बताया कि इस चुनाव में कूल 137 मत डाले गए।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 2 मत अवैध पाए गए। उन्होंने बताया कि


अध्यक्ष पद हेतु परिणाम इस प्रकार है–यतींद्र महतो को 64 मत,रविंद्र मंडल को 51 मत तथा राजेश कुमार को 20 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार यतिंद्र महतो ने 13 मतों से विजय घोषित किए गए।वहीं सचिव पद हेतु परिणाम इस प्रकार है। राम शंकर शर्मा को 90 मत तथा मो.साजिद आलम अंसारी को 45 मत प्राप्त हुए। 02 मत अवैध पाये गए। इस प्रकार राम शंकर शर्मा 45 मतों से विजय घोषित किये गए। मतदान प्रारंभ से लेकर संपन्न होने तक पुनर्गठन समिति सह चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य, सदस्य प्रभात भूषण, मनोज साहू, राजेश चौरसिया, हरदेव महतो अपने कार्यों को निष्पक्ष रुप से निष्पादन किये।