जिला परिषद सदस्य पूनम मणि शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से रूबरू हुए

 बिरौल / दरभंगा :

जिला परिषद सदस्य पूनम मणि शर्मा ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की  समस्याओ से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इटहर पंचायत के चौकीया,लक्ष्मीनिया,इटहर, पोखर,भिण्डुआ पंचायत के गोबराही,उसरी पंचायत के समौरा,हरिनाही उसरी घाट,सहित आधे दर्जन से अधिक गांव जाकर लोगों का हाल चाल जाना।हरिनाही गांव पहुंचने पर लोगों ने मध्य विद्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क को मरम्मत करने की मांग किया। जिला परिषद ने मौके पर ही कई ग्रामीणों से चंदा लिया और अपनी रुपए मिलाकर तत्काल सड़क के गढ़्ढ़े को मिट्टी और ईंटा के टुकड़े से भरकर मोटरेबल बना दिया। समौरा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर एक नाव चलाया जा रहा है। जिससे आने जाने में नाव के इंतजार में काफी समय लगता है। कभी-कभी तो नाव के इंतजार में रात हो जाती है। उन्होंने एक दो अतिरिक्त नाव बहाल कराने की मांग किया। कई किसानों ने बाढ़ के पानी में धान की फसल डुबने की जानकारी देते हुए फसल क्षति के मुआवजा दिलाने की मांग किया। जिला परिषद सदस्य ने लोगों को अतिरिक्त नाव की व्यवस्था करने तथा फसल क्षति के मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी राम शंकर शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।