जिला प्रशासन ने जारी किया है रूट चार्ट।

दरभंगा शहर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 17 जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जो शहर के भीतर प्रभावी रहेगा। इस नियम का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कारवाई भी की जा सकती है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने आदेश पत्र जारी कर दिया है।

16 जुलाई को नवीं मुहर्रम के दिन मुहर्रम जुलूस को लेकर दिन के दो बजे से लेकर 17 जुलाई के सुबह 4 बजे तक हाजमा चौराहे से आयकर चौराहा तक चार पहिया का परिचालन बंद रहेगा। वहीं 17 जुलाई को दशमी मुहर्रम को लेकर दिन के दो बजे से शाम के चार बजे तक हाजमा चौराहा से आयकर चौराहा तक चार पहिया वाहन का परिचालन बंद रहेगा। 16 और 17 जुलाई को रहमगंज से नाका 6 जाने वाली चार चक्का वाहन केएस कॉलेज/बेता होते हुए जाएगी। उर्दू बाजार किला घाट जानें वालें भीगो के रास्ते परिचालन करेंगे। बेला मोड़ से आनेवाली चार चक्का वाहन भंडार चौक पुल के नीचे से होते हुए स्टेशन दोनार होते हुए बेता जाएंगे। यही नहीं रात के दो बजे तक ट्रक का परिचालन बंद रहेगा।
भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

बहेड़ी की और से आनेवाली चार चक्का वाहन /ऑटो पंडासराय से पहले बहादुरपुर थाना होते हुए स्टेशन तक जाएंगे। भारी वाहन ट्रक का आवागमन पंडासराय से लोहिया चौक तक रात्रि के दो बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा। दारू भट्टी चौक से उर्दू नीम चौक जानें वाली रास्तें में चार पहिया वाहन का परिचालन 16 जुलाई को दोपहर दो बजे से 17 जुलाई के सुबह 4 बजे तक बंद रहेगा। यही नहीं कर्पूरी चौक, लोहिया चौक और नाका 6 पर ड्रॉप गेट लगाने की आवश्यकता बतायी गई हैं।