मुहर्रम पर्व के दौरान अगर आप 16या 17जुलाई को दरभंगा शहर आ रहें हैं तो सावधान हो जाईये ,जिला प्रशासन की और से जारी रूट चार्ट को देखिये ?वरना बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा शहर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु 17जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा ट्रेफिक प्लान बनाया गया हैं जो शहर के भीतर प्रभावी रहेगा ,इस नियम का पालन नहीं करने वालों पर शख्त कारवाई भी की जा सकती हैं। इस बाबत जिला प्रशासन ने आदेश पत्र जारी कर दिया हैं।
16जुलाई 24को नवीं मुहर्रम के दिन मुहर्रम जुलूस को लेकर दिन के दो बजे से लेकर 17जुलाई के प्रातः 4बजे तक हाजमा चौराहा से आयकर चौराहा तक चार पहिया का परिचालन बंद रहेगा वहीं 17जुलाई को दशमी मुहर्रम को लेकर दिन के दो बजे से शाम के चार बजे तक हाजमा चौराहा से आयकर चौराहा तक चार पहिया वाहन का परिचालन बंद रहेगा।
16जुलाई एवं 17जुलाई को रहमगंज से नाका 6जानेवाली चार चक्का वाहन के एस कॉलेज /बेता होते हुये परिचालन करेंगे। इस दोनों तिथि में उर्दू बाजार किला घाट जानें वालें भीगो के रास्ते परिचालन करेंगे।
बेला मोड़ से आनेवाली चार चक्का वाहन भंडार चौक पुल के नीचे से होते हुये स्टेशन दोनार होते हुये बेता जाएंगे यही नहीं रात्रि के दो बजे तक ट्रक का परिचालन बंद रहेगा।
बहेड़ी की और से आनेवाली चार चक्का वाहन /ऑटो पंडासराय से पहले बहादुरपुर थाना होते हुये स्टेशन तक जाएंगे। भारी वाहन ट्रक का आवागमन पंडासराय से लोहिया चौक तक रात्रि के दो बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा।
दारू भट्टी चौक से उर्दू नीम चौक जानें वाली रास्तें में चार पहिया वाहन का परिचालन 16जुलाई को दो बजे दोपहर से 17जुलाई के सुबह 4बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा।
यही नहीं कर्पूरी चौक ,लोहिया चौक एवं नाका 6पर ड्रॉप गेट लगाने की आवश्यकता बतायी गई हैं।