अखाड़े में किसी संगठन का झंडा या टीशर्ट पहनकर आने पर लगा दी गई हैं पाबंदी :अध्यक्ष मुन्ना खां ,कानून विरोधी कार्य करने पर जिला प्रशासन करेगी कारवाई .

दरभंगा /

जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल सलाम उर्फ डॉक्टर मुन्ना खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि किसी भी संगठन का झंडा या टीशर्ट पहनकर अखाड़े में आने पर पाबंदी हैं , ऐसा करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई के पात्र होंगे।अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश का झंडा या टीशर्ट पहनकर घूमता है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर उस व्यक्ति की होगी ,दरभंगा जिला मुहर्रम कमिटी इसका जिम्मेदार नहीं होगा।जिला प्रशासन अपने स्तर पर कानूनी कारवाई करेगी।जिला प्रशासन के साथ  जिला मोहर्रम कमिटी कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।जिला मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुन्ना खान ने कहा कि आखरियों और खिलाड़ियों को कोई तकलीफ नहीं हो इसके लिए नगर निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन के साथ लगातार बैठकर बात हो रही है ताकि यातायात एवं शौचालय और पीने का पानी की कोई दिक्कत न हो पाए। अपने वार्ता में डॉक्टर मुन्ना खान ने बताया कि अगर कोई अखाड़ा के खिलाड़ी चोटिल होते हैं तो उनके लिए उनके ही नजदीकी हॉस्पिटल का इंतजाम किया गया है जो इस प्रकार हैं, डॉ० सज्जाद, दरभंगा केयर हॉस्पिटल कैदराबाद, जिनका नंबर हैं -6299927819, डॉ० मेराज अशरफ, शिवधारा, 9304977614, मेट्रो हॉस्पिटल दारूभट्टी, 9334441284, अल हिलाल हॉस्पिटल बीबी पाकर, 7563823380, न्यू संजीवनी हॉस्पिटल बेलवागंज नियर लाइटहाउस, 9939793115, डॉ दिलशाद अनवर, रॉयल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर खानचौक, 9431287406, आर०ए० हेल्थ केयर मौलागंज, 9097338470, सिटी हॉस्पिटल नाका नं०-5, श्यामा सर्जिकल आयकर चौराहा, रेडियो स्टेशन रोड, 9252606202, मेडी वर्ल्ड हॉस्पिटल दिल्ली मोर, 7004369332, शंकर हॉस्पिटल अल्लपट्टी, 9128559181,9771260311, डॉ मनोज कुमार ई०एन०टी अल्लपट्टी, 9470482908, इसी दौरान जिला मोहर्रम कमेटी के सेक्रेटरी ने कहा कि लगभग जिला के हर जगह पर पानी एवं शरबत की व्यवस्था की जाएगी, अखाड़ियों से अपील है जिला मोहर्रम कमेटी के नुमाइशी में अपने खिलाड़ियों के साथ शांति से आए और शांति से जायें।करेंवही कार्यालय सचिव आफताब आलम ने कहा की हमारी कमेटी की ओर से दो टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जो की इस प्रकार हैं, 7321903678, 9304009178 इस दौरान मौजूद, मो०अमजद खान, जहांगीर कुरैशी, मोहम्मद दिलशाद, डॉ वारिस, नफीस खान, नौशाद अहमद, इस्माइल अख्तर, मिनतुल्लाह अंसारी, ओवैस करीम, फिरोज खान, सोनू खान, खुसरू हसन रिजवान अंसारी, महबूब खान, आदि मौजूद थे।