बिरौल में अवैध रूप से संचालित आधार सेंटर के विरुद्ध प्रशासन ने दर्ज किया एफआईआर,सभी अवैध संचालक हुए फरार,अनुमंडल मुख्यालय में आधार कार्ड बनाने का कार्य जल्द होगा शुरू।

एसडीएम के द्वारा किये गए कार्रवाई का आमलोगों ने किया स्वागत।
बिरौल/दरभंगा
अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे आधार कार्ड सेंटर पर प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी उमेश कुमार भारती के आदेश पर सीओ आदित्य शंकर ने बिरौल थाना में अवैध रूप से आधार कार्ड बना रहे पांच संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। वहीं मोबाईल एवं मशीन जब्त किया गया है। सभी संचालक फरार बताये जा रहे हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों एसडीएम उमेश कुमार भारती को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने का गोरख धंधा चलने व इस दौरान संचालक के द्वारा लाभार्थियों से मोटी रकम वसूल किये जाने की सूचना मिली थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते एसडीएम ने पिछले गुरुवार को हाटीकोठी स्थित अवैध रुप से संचालित हो रहे जनता जनसेवा आधार, अमरजीत सीएससी सेंटर तथा जनसेवा केंद्र नाम के दुकानों पर छापामारी कर तीन दुकानों को सील कर दिये। तथा सीओ आदित्य शंकर को जांच कर आधार कार्ड बनाने का अवैध कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि अन्य जिला व प्रखंड के आईडी को उपयोग कर लाभार्थियों को आर्थिक शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। जांच के क्रम में पाया गया है कि इस अवैध धंधा का मास्टर माइंड अमरजीत नाम के व्यक्ति है। जो पूर्व से ही ब्लाइक लिस्टेड है। उन्होंने बताया कि सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रखंड के हाटीकोठी, हाटगाछी, पुराना थाना चौक सहित कई जगहों पर अवैध रूप से आधार कार्ड सेंटर संचालित हो रहा है। पुराने थाना चौक स्थित एक दुकान में मनीगाछी प्रखंड के आईडी पर अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने का धंधा हो रहा है।फिलहाल एसडीएम की ओर से की गई कार्रवाई से आधार कार्ड बनाने वाले अवैध संचालक कार्य करना बंद कर लिया है। प्रशासन द्वारा किए गए इस कार्रवाई का आमलोगों ने स्वागत किया है।