बहेड़ी थाना की पुलिस ने लूट के एक मामले में महज चंद ही घंटों में एक अभियुक्त को देशी सिक्सर के साथ धर दबोचा ,एक फरार।
बहेड़ी थाना की पुलिस ने लूट के एक मामले में महज चंद ही घंटों में एक अभियुक्त को देशी सिक्सर के साथ धर दबोचा ,एक फरार।
बहेड़ी थाना की पुलिस ने लूट के एक मामले में महज चंद ही घंटों में एक अभियुक्त को देशी सिक्सर के साथ धर दबोचा ,एक फरार।
दरभंगा /
हथियार का भय दिखाकर लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बहेड़ी थाना की पुलिस ने एक अभियुक्त को देशी सिक्सर के साथ गिरफ्तार किया हैं।यह लूट शनिवार की सुबह हुई हैं।
एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 13.07.24 को समय 01:15 बजे शम्भु यादव पिता स्व० राजेंद्र यादव सा० भोरमा थाना बिरौल जिला दरभंगा अपने मोटरसाईकिल से दामाद के घर भोज खाकर वापस अपने घर भोरमा बिरौल जा रहे थे, जैसे ही पाढ़ से आगे श्मशान के पास पहुंचा की वहाँ पूर्व से घात लगाए दो व्यक्ति हथियार के बल पर शंभू यादव का मोटरसाईकिल रुकवाकर गले से सोने का चैन छिनकर भाग जाने की घटना घटित हुई।
इस घटना की सुचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी एंव ग्रामीणों के सहयोग से घटनाकारित करने वाले दो अभियुक्त में से एक अभियुक्त को एक देशी सिक्सर एवं एक मोबाइल के साथ राहुल यादव उम्र 30 वर्ष पिता लक्ष्मी यादव ग्राम करीकट्टा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
* राहुल यादव उम्र 30 वर्ष पिता लक्ष्मी यादव ग्राम करीकट्टा थाना सिक्सर बहेड़ी जिला दरभंगा।
बरामदगी :-
* 1. देशी सिक्सर एक
* 2. मोबाईल एक
छापामारी टीम –
* 1. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, दिलीप कुमार
* 2. पु०अ०नि० वरुण कुमार गोस्वामी
* 3. पु०अ०नि० सुनील कुमार
* 4. प्र०पु०अ०नि० रौशन कुमार।
विवाह समारोह में नंगा ताल ग्रील में लगाकर बिजली कनेक्शन करने जैसे लापरवाही से एक व्यक्ति की करेन्ट लगने से हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा, मृतक के पुत्र के लिखित शिकायत पर पुलिस ने की एफआईआर दर्ज।
छोटे छोटे विवादों के समाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत वरदान ,विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ने कहा कि समझौता समय की मांग ,लोक अदालत में 425मामलों का हुआ समझौता।