विवाह समारोह में नंगा ताल ग्रील में लगाकर बिजली कनेक्शन करने जैसे लापरवाही से एक व्यक्ति की करेन्ट लगने से हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा, मृतक के पुत्र के लिखित शिकायत पर पुलिस ने की एफआईआर दर्ज।

बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र के कमारवन में बिजली के करेन्ट लगने से शनिवार को मोहन यादव 65 वर्ष की मौत घटना स्थल पर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र राकेश कुमार ने टेंट हाउस के मालिक व महमुदा निवासी अरुण यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस को दिये आवेदन में राकेश कुमार ने कहा है कि 12 जुलाई को इनके पड़ोसी रणबीर यादव की पुत्री की शादी थी। इस अवसर पर टेंट व जेनरेटर डेकोरेशन कार्य अरुण यादव ने किया। किन्तु जेनरेटर को बंद कर तार का कनेक्शन अपने मन से बिजली के मुख्य तार से कर दिया। वो कटा हुआ तार को खींच कर आवेदक के लोहे के मुख्य गेट के ग्रील में लपेट कर ले गया। आवेदक ने कहा है कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं थी कि तार कटा हुआ है वो ग्रील में बिजली करेन्ट. है। राकेश कुमार ने कहा कि सुबह चार बजे इनके पिता जी मोहन यादव जब ग्रील खोल कर बाहर निकल रहे थे कि वे बिजली करेन्ट लगाने से उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र ने टेन्ट हाउस मालिक के लापरवाही वो बिना किसी के राय लिए बगैर नंगा तार का कनेक्शन घर के ग्रील से करने वो जेनरेटर बंद कर बिजली से तार को जोड़ने व करेन्ट से मेरे पिता की मृत्यु होने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि राके कुमार के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।