मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मुहर्रम के जुलूस रूट लाईनिंग का किया गया निरीक्षण
दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मुहर्रम के जुलूस रूट लाइनिंग का निरीक्षण किया गया।इस दौरान जिला के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर शहरी क्षेत्र में क्रमशः लहेरियासराय,मौलागंज, रहमगंज, मिलानचौक, कोतवाली, मिर्जापुर, कैदरावाद चौक, शिवधारा होते हुए अल्लपट्टी, बेता चौक, दोनार चौक का जुलूस मार्ग का निरक्षण किया | जिसमे नगर पुलिस अधीक्षक- दरभंगा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- सदर, अंचल पुलिस निरीक्षक – सदर एवं शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए | एवं निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए |
