नव नियुक्त बीडीओ के आगमन एवं निवर्तमान विडिओ के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह सह अभिनंदन समारोह आयोजित ,निवर्तमान विडिओ की विदाई को लें आगंतुक हुये भावुक।

कुशेश्वरस्थान/
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के बीडीओ के स्थानांतरण यू कहें तो निवर्तमान बीडीओ किशोर कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन एवं नव नियुक्त बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु के अभिनंदन समारोह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुखिया संघ के अध्यक्ष केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शिव गंगा घाट स्थित बीडीओ के आवासीय परिसर में आयोजित समारोह में प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा जनप्रतिनिधियों ने निवर्तमान बीडीओ श्री कुमार को अंग वस्त्र और पाग चादर एवं पुष्प माला भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा कि सरकारी सेवा में ट्रांसफर और पोस्टिंग एक सतत् प्रक्रिया है। अधिकारी एवं कर्मी अपने कार्य क्षमता के अनुसार अपनी पहचान बनाते हैं। जब उनका ट्रांसफर होता तो तब उनके कामों का मूल्यांकन होता है। कहा कि यह विदाई समारोह इनके द्वारा किए गए कार्यों का आइना दिखा रहा है। श्री भारती ने कहा कि सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में इनका कार्य सराहनीय रहा। जिसके बदौलत डीएम द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया है। अपने संबोधन में निवर्तमान बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि यहां के कार्यालय कर्मी,जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा जो सहयोग एवं सम्मान मिला इसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। कार्यक्रम को विधायक अमन भूषण हजारी,डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी, प्रमुख अंजनी भारती, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जरूण पासवान सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। मौके पर सीओ गोपाल पासवान, नगर पंचायत के कार्यपालक रोहित कुमार,बीईओ रविन्द्र कुमार शर्मा, उपमुख्य पार्षद सुजीत पासवान, मुखिया नवल किशोर राय,मो0 इस्लाम,ठको सदा, राजेश पासवान सहित कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।