बिरौल में अज्ञात डिक्की तोड़ गिरोह फिर से हुआ सक्रिय,शिक्षक के बाइक के डिक्की से चोरी किया तीन लाख पचास हजार रुपये, पुलिस एक्शन में,सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे पुलिस पदाधिकारी।

बिरौल/दरभंगा
बैंक से लेनदेन करने वाले हो जाइये सावधान, थोड़ी सी लापरवाही आपको आर्थिक परेशानी में डाल सकता है। चूंकि डिक्की तोड़ गिरोह बिरौल में दस्तक दे चुका है। इसके लिए पुलिस के साथ-साथ बैंक से लेनदेन करने वालों को चौकस रहने की आवश्यकता है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एसबीआई हांटी बैंक शाखा से रुपये निकासी कर शिक्षक अपने बाइक से नगर क्षेत्र में दवा खरीद करने दुकान गया था। लौटा तो बाइक का डिक्की खुला हुआ था।तथा उसमें रखा तीन लाख पचास हजार रुपये का थैला गायब हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। एसबीआई हांटी शाखा से लेकर घटना स्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने में पुलिस जुट गई। पीड़ित बिरौल थाना क्षेत्र के साहो गांव निवासी शिक्षक अमरनाथ मुखिया हैं। जिन्होंने पुलिस को बताया कि घरेलू कार्य के लिए अपने पत्नी वंदना कुमारी के साथ एसबीआई हांटी शाखा आये।जहां दोनों पति पत्नी अपने-अपने खाता से कूल 3 लाख 50 हजार रुपये की निकासी कर रुपये का थैला बाइक के डिक्की में रख कर घर के लिए प्रस्थान किया। इसी क्रम में सुपौल बाजार के पुराना सिनेमा हॉल के निकट रुक कर दवा की खरीदारी करने लगा। दवा खरीद कर जब अपने बाइक के पास आया तो देखा मेरे बाइक का डिक्की खुला हुआ था और उसमें रखा सारे रुपये और आवश्यक कागजात गायब हो गया था।
थानाध्यक्ष अमृतलाल बर्मन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बैंक एवं दवा दुकान के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके लिए पुलिस की ओर से अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।