नशे की हालत में हंगामा कर रहें नशेड़ी को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार
नशे की हालत में हंगामा कर रहें नशेड़ी को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार
नशे की हालत में हंगामा कर रहें नशेड़ी को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा/संवाददाता।
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने नशे की हालत में बेंता थाना क्षेत्र के शाहगंज के रहने वाले एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया हैं ,गिरफ्तार नशेड़ी का नाम डोमु ठाकुर बताया जा रहा है।
लहेरियासराय टावर के पास यानि थाना से कुछ दूरी पर डोमू हंगामा कर रहा था ,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दो दिन पहले डोमु ठाकुर के पुत्र की शादी हुई है। शनिवार को यानि कल उनके घर में बहु भोज है। डोमू ठाकुर ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार मुसहरी के पास दो-तीन दोस्तों के साथ देसी शराब पी लिया था । इस कारण वह नशे में था इसी बीच पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि श्री ठाकुर नशे की हालत में हो हल्ला कर रहा था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नशेड़ी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
शादी में शामिल होने चार्टर्ड प्लेन से मुंबई रवाना हुआ लालू परिवार, PK का तंज, कहा–नेताजी का बेटा हेलिकॉप्टर पर घूमेगा, और आपके लड़के के पैर में चप्पल भी नसीब नहीं हो रहा है ये है आपके गलत वोट की निशानी
नव नियुक्त बीडीओ के आगमन एवं निवर्तमान विडिओ के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह सह अभिनंदन समारोह आयोजित ,निवर्तमान विडिओ की विदाई को लें आगंतुक हुये भावुक।