जिला मुहर्रम कमिटी की बैठक में अध्यक्ष मुन्ना खा ने कहा कि अप्रिय काम करने वालों पर होगी सख्त कारवाई ,शांति पूर्ण माहोल में मनाएं पर्व।

दरभंगा/
जिला मुहर्रम कमिटी में तमाम अखाड़ियों की सयुंक्त बैठक मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुन्ना खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अखाड़ियों एवं खिलाड़ी कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे हमारे दूसरे समुदाय के भाईयो को ठेस पहुंचे।
उन्होंने कहा कि मोहर्रम का महीना सब्र का महीना हैं, हम इमाम हुसैन के मानने वाले हैं, हमारी किसी भी कार्य से दूसरे को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए।इस बात का पूरा ध्यान रहना चाहिए कि जब किलाघाट की ओर आए तो तिरंगा के अलावा किसी दूसरे देश या संगठन का झंडा नहीं दिखाई पड़ना चाहिए या कोई भी कानून विरोधी काम नहीं किया जाय।
ऐसा अप्रिय कोई भी काम करने पर जिला मुहर्रम कमिटी के साथ-साथ जिला प्रशासन भी इस पर कार्रवाई कर सकती हैं , यही नहीं जब भी आजान का वक्त हो तो लाउडस्पीकर एवं बैंड पार्टी का धुन बजाना बंद कर देंगे, वही दूसरी ओर कमिटी के महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि नशेड़ियों के पकड़े जाने पर वह खुद जिम्मेदार होंगे, इस अवसर पर खजांची अमजद खान, पप्पू सरदार, जहांगीर कुरैशी मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद काशिफ सोनू खान नफीस नौशाद अहमद मोहम्मद फिरोज आदि मौजूद थे।
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की हुई मौत,सीतामढ़ी के मध्य विद्यालय पतरौनी में पदस्थापित थे शिक्षक, पार्थिव शरीर पहुंचते ही खामोश हो गया पैत्रिक गांव पुनहद। श्रद्धांजलि अर्पित करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अवर निबंधन पदाधिकारी बिरौल के पद पर हरिशंकर सुमन ने संभाला कार्यभार, कार्यालय कर्मियों को दिया आवश्यक निर्देश–कहा अनुशासन में रहकर कार्यों का करें निष्पादन।