सड़क दुर्घटना में शिक्षक की हुई मौत,सीतामढ़ी के मध्य विद्यालय पतरौनी में पदस्थापित थे शिक्षक, पार्थिव शरीर पहुंचते ही खामोश हो गया पैत्रिक गांव पुनहद। श्रद्धांजलि अर्पित करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बिरौल/दरभंगा

मंगलवार को अलीनगर विधानसभा अंतर्गत घनश्यामपुर प्रखंड के पुनहद गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (शिक्षक) का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह अपने मुजफ्फरपुर आवास से सीतामढ़ी स्कूल मध्य विद्यालय पतरौनी पढ़ाने जाते थे, लेकिन मंगलवार को स्कूल से आते क्रम में शाम 7:00 बजे के समीप मुजफ्फरपुर के NH-57 पर पीछे से चार चक्के वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को ठोकर मार गाड़ी छोड़ ड्राईवर फरार हो गया। जहां 112 पुलिस वाले ने उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अंत में उन्होंने अस्पताल में ही अपना दम तोड़ दिए।

इस बाबत पूरे गांव सहित प्रखंड में गमगीन का माहौल बना हुआ है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी मौके पर पहुंचकर पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिंह बड़े भाई के समान थे। उनके साथ उन्होंने काफी समय व्यतीत किया था। धर्मेंद्र सिंह एक अच्छे प्रखर वक्ता थे जिस वजह से समाज में भी उनकी अच्छी पहचान थी। उनके अचानक से चले जाने से मैं स्तब्ध हूं। उन्होंने आए दिन बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कहा कि आजकल सड़कें अच्छी है और लोग भी तेज गति से वाहन चलाते हैं। लेकिन, तेज गति वाहन कभी भी अनियंत्रित हो सकता है। साथ ही कुछ ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चलाते हैं इसलिए इस प्रकार के सड़क हादसे आए दिन देखने को मिलता है। उन्होंने वाहन चालक से अपील करते हुए कहा तेज गति से वाहन चलाने के कारण ही इस प्रकार की स्थिति बनती है कि एक मां की गोद सूनी हो जाती हैं, एक बेटे से अपने पिता को छीन लिया जाता हैं तो एक पत्नी की मांग सुनी हो जाती हैं। इस दुख की घड़ी में मुखिया संजीव सिंह, नुनु सिंह, मुखिया मन्ना सिंह, लाल मोहम्मद, भूषण सिंह,आर एस एस के दरभंगा विभाग कार्यवाह सनोज नायक,विपिन सिंह, राजकुमार सिंह, भोला सिंह, सरपंच गंगेश सिंह, अंगेश पूर्वे, गंगिया देवी, छोटकी देवी, राम कुमारी, रीता देवी, सुमिंत्रा देवी आदि लोगों के साथ समस्त ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।