अवर निबंधन पदाधिकारी बिरौल के पद पर हरिशंकर सुमन ने संभाला कार्यभार, कार्यालय कर्मियों को दिया आवश्यक निर्देश–कहा अनुशासन में रहकर कार्यों का करें निष्पादन।

बिरौल/दरभंगा

अवर निबंधन पदाधिकारी के रूप में हरिशंकर सुमन ने कार्यभाल संभाल लिया है। भास्कर ज्योति के स्थानांतरण हो जाने के बाद श्री सुमन बिरौल के नये अवर निबंधन पदाधिकारी के पद पर योगदान दिया हैं। इससे पूर्व वे सुपौल, मुंगेर, सहरसा तथा पुर्णिया जिला में पदस्थापित रहे हैं। अवर निबंधन पदाधिकारी हरिशंकर सुमन के साथ बुधवार को विशेष भेंटवार्ता के दौरान इन्होंने बताया कि अबतक के अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन को प्रथम प्राथमिकता दिया है। यहां पदस्थापित सभी कर्मी को निर्धारित समय पर कार्यालय आने और अनुशासन में रह कर लोगों के कार्य को जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। श्री सुमन ने कहा कि भूमि निबंधन के दौरान कार्यालय आने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार की कठिनाई होने पर त्वरित दूर करने का प्रयास रहेगा।सरकार द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के आलोक में कार्यों का निष्पादन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय कर्मी की ओर से किसी बात को लेकर कनफ्यूजन होने पर वैसे लोग हमसे मिल कर निःसंकोच अपनी बातों को रख सकते हैं।