छूरा मारकर युवक को किया घायल,फल लेने के दौरान हुई थी कहा -सुनी ,डीएमसीएच में चल रहा हैं इलाज।

 मनीगाछी / दरभंगा :

बाजितपुर थाना क्षेत्र की बाजितपुर पंचायत के मझौरा टोला निवासी मो यासिन के पुत्र मोहम्मद शहबाज को छूरा मारकर घायल कर दिया है। घटना बुधवार को दिन के 9 बजे बाजितपुर बाजार की है। घायल युवक को उसके परिजनों ने इलाज के पी एच सी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे डी एम सी एच रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि घायल युवक बाजितपुर बाजार स्थित अपने मामा के फल की दुकान पर फल बेच रहा था।इसी दौरान फल लेने आए माउंबेहट पंचायत के कमाली टोला निवासी मो जाबीर के साथ कहासुनी हुई।इसी दौरान जाबीर ने उसे छूरा मारकर घायल कर दिया। घायल युवक के मामा मो बबलू ने बताया कि उसके पेट, गर्दन एवं हाथ में गंभीर जख्म हैं। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।उसकी इलाज करने वाले पी एच सी के प्रभारी डाॅ सुप्रिया नारायण एवं डॉ रेजा आलम ने बताया कि मरीज को तीन जगह छूरा मारा गया था जो गंभीर था।प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच भेज दिया गया। इस संबंध में बाजितपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली है लेकिन उसके परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।