उत्कृष्ट कार्य करने वाले आवास सहायकों को बीडीओ ने किया सम्मानित

मनीगाछी/ दरभंगा :

बीडीओ अनुपम कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले आवास सहायकों को प्रसस्ति पत्र देकर बुधवार को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रखंड को आवंटित प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य में से 99 प्रतिशत आवास को पूर्ण किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना के 200 लक्ष्य में से 80 प्रतिशत आवास पूर्ण किया गया है। आवास सहायकों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिन आवास सहायकों को सम्मानित किया गया है उनमें रविन्द्र कुमार, शिव चन्द्र मिश्र, अविनाश कुमार, प्रदीप कुमार झा,राज कुमार पासवान सहित अन्य आवास सहायक शामिल हैं।।