घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट

 सिंहवाड़ा, दरभंगा  /

सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी राजगीर भगत की पत्नी रिंकू देवी के साथ बीते रविवार को जबरन घर में घुसकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे आरोप लगाते हुए कहा की रविवार की रात वो अपने कमरे में सो रही थी इसी बीच उसके शरीर से कपड़ा हटने का अनुभव हुआ जिसके बाद नींद खुलने पर देखी को माधोपुर निवासी उपेंद्र भगत ने छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा की चुप रहो नही तो जान से मार देंगे जिसके बाद हल्ला सुन मिथिलेश भगत उसकी पत्नी मंजू देवी रीता देवी और उपेंद्र भगत ने हल्ला करने से मना करने लगा फिर भी मैं जब नही चुप रही तो मिथिलेश भगत बाल पकड़कर मुझे जमीन पर पटक दिया इतने में सभी आरोपी ने डायन डायन कह मारपीट करने लगा वही उपेंद्र भगत घर में तोड़फोड़ करते हुए एक अटैची लेकर भाग गया जिसमे बीस हजार का कपड़ा और छ हजार रुपया नगद था वही मंजू देवी गले से मंगलसूत्र तोड़कर ले भागी वही उपेंद्र भगत का पुत्र रवि कुमार कान का बाली छीनकर फरार हो गया और जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान एएसआई मेहंदी हसन को सोपा गया है।