आपके हर समस्या के समाधान के लिये में तत्पर हुं :साम्भवीं
कहा आशीर्वाद आपने दिया ,अब जिम्मेदारी मेरी।
कुशेश्वरस्थान।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश एवं बिहार में न्याय के साथ हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। विकास के इस दौर में सहयोगी के रूप में आप लोगों ने जो हमें आशिर्वाद दिया है। इसके लिए मैं समस्तीपुर के समस्त देवतुल्य मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। आपके बेटी और बहन बनकर आपके सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगी। उक्त बातें स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने सोमवार को धोबलिया और हिरणी में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।
