मुहर्रम में अब नही होगा हथियारों का प्रदर्शन डीजे पर भी लगा प्रतिबंध। खेल को खेल भावना के साथ खेले अगर नही माने तो होगी प्राथमिकी दर्ज

कुशेश्वरस्थान /

कुशेश्वरस्थान एवं तिलकेश्वर थाना में सोमवार को अलग अलग शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारा और सद्भावना पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुहर्रम कमिटी को को बिना लाइसेंस के मुहर्रम मनाने एवं ताजीया जूलूस निकालने पर संबंधित कमिटी के आयोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगा।

उन्होंने ताजीया जूलूस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं करने, डीजे नहीं बजाने, ऐसे किसी भी तरह के धार्मिक नारे नहीं लगाने जिससे दूसरे धर्म के लोगों को आपत्ति लगे, शराब का सेवन नहीं करने, अश्लील हरकतें और हुड़दंग नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दे तथा इसकी सूचना पुलिस को दे साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा।

मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान, उप पार्षद सुजीत पासवान, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय,मुखिया मो0 इस्लाम, सरपंच बबन दास, मिथिलेश राय,पूर्व सरपंच राम श्रृंगार सिंह, पूर्व मुखिया प्रवीण भारती,मो0 जमाल ,मो0 मासूक,मो0 जब्बार,मो0 लाल बाबू सहित दोनों समुदाय के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिलिप कुमार मुखिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।