कम्पनी की हुकूमत का विरोध भारत मे पहले भी हुआ था और कम्पनी राज से भारत को मुक्ति मिली थी। अगर फिर से कोई कंपनी जनता को मजबूर कर राज करने की सोचेगा तो देश जनता उन्हें उठा कर पटक भी सकती है। इसका उदाहरण इतिहास में तो है ही, वर्तमान में भी इन दिनों देखने को मिल रहा है।

दरअसल, जियो ने अपने टैरिफ के दामों में 12 से 25% तक इजाफा किया है। बढ़ी हुई दरें 3 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। पहले जियो का सबसे सस्‍ता बेस प्‍लान पहले 155 रुपये का था लेकिन अब 189 रुपये का हो चुका है। इसके साथ ही एयरटेल और वोडाफोन ने भी टैरिफ बड़ी बढ़ोतरी की है। पर अब इसका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध शुरू हो गया है।

हालांकि इससे पहले जब कभी भी टेलीकॉम कंपनियां जब कभी भी मोबाइल टैरिफ के दामों में इजाफा करती थी तो यूजर की ओर से कोई खास विरोध नहीं हुआ करता था। लेकिन इस बार ज्‍यादा ही विरोध देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इस बार जहां बॉयकॉट जियो ट्रेंड कर रहा है वहीं दूसरी ओर लोग देश के अपने नेटवर्क BSNL की घर वापसी चाह रहे हैं। इन दोनों पोस्‍ट पर 50 हजार से ज्‍यादा पोस्‍ट हो चुके हैं।

अब तक हो चुके हैं इतने पोस्‍ट
मोबाइल रिचार्ज के दामों में सबसे पहले इजाफा जियो की ओर से किया गया था। जियो के बाद वोडाफोन और एयरटेल की ओर से भी इजाफा कर दिया गया। मोबाइल टैरिफ के दामों में हुए इस इजाफे ने यूजरों को नाराज कर दिया है। इसी का नतीजा है कि BSNL_की_घर_वापसी ट्रेंड कर रहा है. इस पोस्‍ट में खबर लिखे जाने तक 50 हजार से ज्‍यादा लोग अब तक पोस्‍ट कर चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर #BoycottJio भी ट्रेंड कर रहा है. इस पर अब तक 40 हजार पोस्‍ट हो चुके हैं।

#BoycottJio में जहां लोग BSNL में स्विच करने को लेकर ट्वीट कर रहे हैं वहीं दूसरी जियो का विरोध कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर हंसराज मीना टमाटर और पोर्ट टू बीएसएनएल की फोटो के साथ खड़े लोगों की तस्‍वीर ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि जिसके भाव बढ़ जाते हैं उसे लोग छोड़ देते हैं. इसी तरह HYC Arshad नाम के एक यूजर ने बीएसएनएल के सिम और पोर्ट रिक्‍वेस्‍ट स्‍वीकार किए जाने के मैसेज की तस्‍वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘आज ही मैने Jio से बीएसएनएल में पोर्ट कराया भाड़ में जाए airtel jio और vi सबसे सस्ता और सबसे अच्छा हमारा BSNL है सभी लोग से निवेदन है की अपने sim को BSNL में पोर्ट करवाए मैने तो करा लिया अब आपकी बारी ✊ #PortToBSNL #SupportBSNL’.

मोबाइल टैरिफ के दामों की शुरुआत करने वाली कंपनी जियो ने अपने दामों में 12 से 25 प्रतिशत तक इजाफा कर दिया है.बढ़ी हुई दरें 3 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। जियो का सबसे सस्‍ता बेस प्‍लान पहले 155 रुपये का था लेकिन अब 189 रुपये का हो चुका है। इसी तरह एयरटेल और वोडाफोन ने भी अपने दामों में इजाफा कर दिया है। एयरटेल ने 11 से 21 प्रतिशत तक इजाफा कर दिया है। वहीं वोडाफोन ने 10 से 21 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ के दामों में इजाफा करने के पीछे जो कारण दिए हैं, उनमें मोबाइल कॉल की क्‍वॉलिटी से लेकर उसका विस्‍तार शामिल है।