ताजिया जुलूस में हुरदंग फैलाने वाले पर होगी कड़ी कारवाई:मनोज कुमार

 सिंहवाडा संवाददाता :दरभंगा /

आगामी मोहर्रम पर्व को सामाजिक व सौहार्द वातावरण में मनाने की अपील के साथ सिमरी थाना परिसर पर रविवार शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन करने के आह्वान किया गया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने मोहर्रम कमेटी से कहा है कि ताजिया स्थल, नया लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर आवेदन, मिट्टी उठाव स्थान,ताजिया पहलाम के साथ विसर्जन रूट चार्ट की स्थिति को लेकर लाइसेंसधारी प्रशासन को पहले सूचित करें।नशीली पदार्थ का सेवन,व हथियार का प्रदर्शन पूर्ण रूप से वर्जित है। जुलूस व परंपरागत खेल में डीजे साउंड सिस्टम पर पुर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू व पूर्व मुखिया अमजद अब्बास, लतीफुर रहमान, गोपाल सिंहा,अनिल सिंह, राम बाबू साह,कलीमुद्दीन राही ने जनप्रतिनिधि व समाज के लोगों से सहयोग करने की अपील कर कहा है कि पर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्र व बाजारों में शांति बहाल करने में शांति समिति सदस्य प्रशासन को सहयोग करें। मुहर्रम पर्व के पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस व जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता है।पर्व के मद्देनजर असमाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर खास नजर रखी जा रही है।इंटर नेट मिडिया पर अफवाह फैलाने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वही सिंघवारा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत भरवाड़ा के रजा चौक पर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने लोगो से आपसी भाईचारगी पूर्वक पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा की ताजिया जुलूस में किस भी प्रकार का हुड़दंग करने वाले को पुलिस चिन्हित करके कड़ी कारवाई करेगी। वही जगह जगह सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनात की जाएगी। सीसीटीवी से ताजिया जुलूस की निगरानी की जाएगी। मौके सरपंच संघ के अध्ययक्ष रमेश सहनी, महबूब आलम मिस्टर ,कैसर खान,ललित सहनी,नुर आलम मनीष मेहता, मुख्य पार्षद सुनील भारती,उप मुख्य पार्षद अवधेश साह,स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शंभू ठाकुर, सतार खान,अतीक अहमद,पूर्व मुखिया शंभू ठाकुर,पूर्व सरपंच नंदकिशोर साह,सूरज कुमार गुप्ता, सुभान खान ने विचार रखे।मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन का आश्वासन दिया है।