मायके से ससुराल जा रही महिला में मारपीट,जेवरात छीनकर किया जख्मी।
सिंहवाड़ा संवाददाता, दरभंगा /
सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी में शनिवार की देर रात रात अपनी मां की श्राद्धकर्म में शामिल होकर परिजनों के साथ अपने ससुराल जा रही महिला के साथ मारपीट कर जेवरात छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित महिला के भाई में स्थानीय थाना में आठ नामजद सहित दस अज्ञात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे आरोप लगाया की शनिवार की उसको बहन अपने मां के अंतिम कर्म में शामिल होकर वापस अपने गांव तिशीडीह लौट रही थी इसी बीच सिमरी महादलित टोला के निकट जितेंद्र कुमार राय,बिट्टू साह,निर्भय पासवान,सूरज पासवान ,रोहित पासवान,आमिर, मो. सरफराज वही सिमरी थाना के पूर्व एएसआई अजीत पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा की सभी आरोपी ने उसको बहन के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया वही उसके कान से आठ आना भर का सोने का बाली छीन लिया वही उसके देवर पुनीत सहनी के जेब से दस हजार रुपया लूट लिया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे महिला के भाई अभिनाथ सहनी,देवनंदन सहनी के साथ भी मारपीट कर दोनो को घायल कर दिया वही हल्ला करने पर आस पड़ोस के लोग घाटनस्थल पर जुट गए जिसके बाद एक बदमाश की बाइक घटनास्थल पर ही छुट गई। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान सहायक दरोगा अमन कुमार सुधांशु को सौंपा गया है।