एक बार फिर राष्ट्रीय मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी नियुक्त हुए ईं.जायसवाल।
नई दिल्ली।
मुश्किल घड़ियां सभी के जीवन में किसी न किसी रूप में मौज़ूद रहती हैं। कहते हैं बुरे हालात में अपना साया भी साथ छोड़ देता है लेकिन ऐसे ही वक्त में जब किसी का साथ मिलता है तब एक मज़बूर व्यक्ति की उम्मीद का किरण दिखाई देने लगता। ऐसा ही एक गैर-लाभकारी संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार एक्शन फ़ोरम की लगातार चौथी बार समाजसेवी ईं आर के जायसवाल को राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।राष्ट्रीय मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम द्विवेदी ने शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों कि सूची जारी कर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संगठन अन्याय कि अन्त के लिए चरणबद्ध हैं और समाज कल्याण, साक्षरता व उपभोक्ता अधिकार,घरेलू हिंसा, भ्रस्टाचार विरोधी,अपने संस्कृति रक्षा,शिक्षा के अधिकारों का उलंघन आदि के मद्देनजर काम करती है। इसके लिए समाजसेवी अभियंता आर.के.जायसवाल के कलम से निर्भीक होकर कर्मठ व निष्ठा के साथ लेखन द्वारा समाज कि आवाज को बुलंद कर मंजिल तक पहुंचने में सफलता हासिल कि है। वहीं श्री जायसवाल ने कहा कि हमारा ही नहीं सभी का परम कर्तव्य होना चाहिए कि समाज के प्रति अपने दायित्व को पूरी तरह से निभाएं क्योंकि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और देश के उन्नति में सबका साथ सबका विकास में सहायक होता है।अभियंता जायसवाल को अनेक समाजसेवी व गण्यमान् व्यक्तियों द्वारा शुभकामनाएं व बधाई का सिलसिला जारी है जिसमें ई.अमित कुमार (एमसीडी) ई.गौरव रस्तोगी,विधायक ईं.ललन कुमार, विधायक भरत भूषण मंडल,विधायक पवन जायसवाल,सांसद आर पी मंडल, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर नुनु, सोनू झा, विधायक संगीता कुमार,विधान परिषद सचिव अनिल जायसवाल,ई आनंद कुमार,विधायक विजेन्द्रा चौधरी,एमआईटी के पूर्वती छात्र, हेमराज, सतरूजंय, जिनेन्द्र कुमार, अधिवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल व वैश्य प्रदेश महासचिव संजय जायसवाल व संगठन सदस्य आदि शामिल हैं।

