गोपालगंज जिले के फुटनी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक के पलट जानें से अल्टो कार में सवार चालक एवं महिला दारोगा की मौत ,ट्रक के नीचे दब गया था अल्टो कार।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

गोपालगंज जिले में एक सीमेंट लदा 16चक्के की ट्रक अल्टो कार पर पलटने से उसमें सवार चालक एवं एक महिला पुअनि की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरा शहर में मातमी सन्नाटा छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार के दोपहर बाद 16चक्के की एक ट्रक  फूटनी पंप पेट्रोल पम्प के पास पलट गई। इस दौरान अल्टो कार पर सवार होकर न्यायालय कार्य हेतु जा रही पुअनि सतिभा कुमारी एवं चालक मननजय कुमार यादव की मौत ट्रक BR28GA-6639के नीचे दबने के कारण हो गई। ,दरअसल ट्रक पलट गई और अल्टो कार उसके नीचे आ गयी। ट्रक में सीमेंट से लदा था।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा हैं कि शहीद दारोगा को लेकर पूरा पुलिस परिवार शोकाकुल और मर्माहत हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिस केन्द्र में शनिवार को दिवंगत आत्मा को शोक सलामी दी जाएगी।
वहीं दूसरी सूचना मिल रही हैं कि शुक्रवार की देर रात उक्त शहीद दारोगा के शव को उनके घर भेंज दिया गया हैं।