नये कानून लागू होने के तीन दिन बाद थाना में हुआ प्रथम एफआईआर दर्ज,आवेदक के द्वारा लगाये गये आरोप के आधार पर नया धारा किया गया अंकित।
बिरौल/दरभंगा
देश में नये कानून व्यवस्था लागू होने के तीन दिन बाद यानी चौथे दिन गुरुवार को दरभंगा जिला के बिरौल थाना में नया धारा बीएनएस में प्रथम एफआईआर दर्ज किया गया। यह एफआईआर भवानीपुर पंचायत के नवटोल निवासी जीवछ पौद्दार के लिखित आवेदन के आधार पर किया गया है। जिसमें आवेदक द्वारा लगाये गए आरोप में नये धारा 124(1),127(2), 115(2),303(2), 75,3(5) बीएनएस लगाया गया है।

