प्रखण्ड लेखा प्रबंधक द्वारा किया गया वृक्षारोपण

 दरभंगा /

जिला के प्रखण्ड लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार साह,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,गौड़ाबौराम और आरती कुमारी,विद्यालय अध्यापक,+2 उच्च विद्यालय,खैरा ने अपने पुत्र ए आर प्रियदर्शी के जन्म दिवस पर अपने सौंजय से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों कलमी फलदार सैकड़ों वृक्ष लगाया गया। इस संदर्भ में रंजीत कुमार ने बताया कि हमारे जीवन में वृक्ष का इतना महत्त्व है कि वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नही कर सकते हैं। जीवन शक्ति प्रदान करने वाली ऑक्सीजन हमे बृक्षो से ही प्राप्त होता हैं। यदि ऑक्सीजन ना हो तो सभी जीव घुट घुट कर मर जायेगा । प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन शक्ति  बनाए रखने के लिए वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना अति आवश्यक हो गया है क्योंकि पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं।