अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायदा।

 कुशेश्वरस्थान /

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता सलीम अख्तर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गुरुवार को स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों की टीम ने कोसी एवं कमला बलान नदी के बाढ़ से प्रभावित कोला,उसरी सहित कई अन्य गांव जाकर स्थिति का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद पूर्वी सीओ गोपाल पासवान से बाढ़ पूर्व तैयारी की जानकारी लिए और उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लौटे अधिकारियों ने सीएचसी कुशेश्वरस्थान का औचक निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता श्री अख्तर ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 भगवान दास से सीएचसी में उपलब्ध सांप एवं कुत्तों के काटने पर उसके बचाव सहित अन्य बिमारी के दवाई के उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 दास को सांप एवं कुत्तों के काटने वाले मरीजों को इलाज में किसी तरह का लापरवाही नहीं करने का सख्त हिदायत दी। मौके पर वरीय पदाधिकारी वृष भानु,पूर्वी बीडीओ किशोर कुमार,कुशेश्वरस्थान दोनों प्रखंड के सीओ गोपाल पासवान एवं राकेश सिंह यादव मौजूद थे।