मुखिया द्वारा अवैध तरीके से किए जा रहे कार्यों की जांच करने का वार्ड सदस्यों ने वरीय पदाधिकारियों से किया आग्रह।

दरभंगा /

प्रखंड क्षेत्र की राघोपुर पश्चिमी पंचायत में आम सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक के बिना ही पंचायत सचिव की मिली भगत से मुखिया द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच कर इसे रोकने का आग्रह आधे दर्जन से अधिक वार्ड सदस्यों ने वरीय पदाधिकारियों से किया है।12 सदस्यों वाली इस पंचायत के सात सदस्यों ने इस संबंध में डी एम,डी डी सी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,बी डी ओ एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को आवेदन देकर इसकी जांच करने का आग्रह किया है। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में वार्ड सदस्य मो हकीम, इंदु देवी , संतोष कुमार महतो,बिनय कुमार साहु, वसंती देवी, जगदीश राम एवं शाहिस्ता परवीन शामिल हैं। वार्ड सदस्यों ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि पंचायत कार्यालय एवं पंचायत आर टी पी एस की फर्स को तोड़कर लाखों रुपए का काम बिना आभ सभा तथा कार्यकारिणी की सहमति बिना शिलापट्ट लगाए ही किया जा रहा है।
यहां यह विशेष ज्ञातव्य है कि पंचायत के मुखिया द्वारा जिम लगाने,सड़क निर्माण, घाट निर्माण आदि के नाम पर गत वर्ष किए गए व्यय की बी डी ओ द्वारा जांच में गड़बड़ी पाई गई थी। इसके साथ ही अन्य योजनाओं में भी गड़बड़ी का आरोप सदस्यों ने लगाया है। इस संबंध में बीडीओ अनुपम कुमार ने बताया कि गत वर्ष योजनाओं की जाँच में जो गड़बड़ी पाई गई थी वो जाँच प्रतिवेदन वरीय अधिकारियों को भेज दिया गया है। उक्त प्रतिवेदन के आलोक में क्या कार्रवाई हुई है इस संबंध में जानकारी नहीं है।