स्मार्ट बाजार में मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस दबिश के कारण एक नामजद आरोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण।पूर्व में चार आरोपी को भेजा जा चुका हैं जेल।

दरभंगा /

कोतवाली थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के निकट हुई मारपीट के मामले में पुलिस दबिश के कारण एक नामजद आरोपी शहजादा के पुत्र मों शमशेर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दो दिन पहले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था यही नहीं इससे पूर्व तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पकड़े गये आरोपी पुरानी मुंशफी का रहने वाला नाबालिग हैं जिसे किशोर न्यायालय भेंज दिया गया हैं। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी हैं।

इस पूरे प्रकरण में काफी हाई तौबा मचा था। इस प्रकरण में जिलानी के साथ मारपीट की गई थी ,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली थाना पुलिस की मेहनत रंग इस पूरे प्रकरण में काफी मेहनत से आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूर्व में तीन बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया गया।
मारपीट के बाद हुए जख्मी के माँ के ब्यान पर कोतवाली थाना में 20जून को कांड संख्या 19/24दर्ज किया गया था लेकिन इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।
कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी को चिन्हित किया गया था और इसके बाद पुलिस ने कारवाई की।
उन्होंने बताया कि इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त शाहजहां उर्फ अली इमाम ,मों एकराम अली उर्फ शाहनवाज ,मों इनाम उर्फ साहिल दोनों पेसर शाहजहां उर्फ अली इमाम को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका हैं । थानाध्यक्ष राहुल ने कहा कि यह सभी पुरानी मुंसफी टेढ़ी बाजार थाना कोतवाली का रहने वाला हैं।
बता दे कि इन सभी बदमाशों ने स्मार्ट बाजार से निकलने के बाद मों जिलानी को बुरी तरह मारकर जख्मी कर दिया इस कारण आक्रोशित लोंगों ने थाना का घेराव कर लिया था।