तीन दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के सभी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने लगी है।किरतपुर-झगरुआ स्थित रनपरती गांव को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क संपर्क हुआ बाधित, बीडीओ ने कहा मामला संज्ञान में है।

बिरौल/दरभंगा

पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के सभी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने लगी है। वहीं जलस्तर में वृद्धि होने से किरतपुर प्रखंड के किरतपुर-झगरुआ स्थित रनपरती गांव को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क संपर्क बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से ही लोग दरभंगा मुख्यालय और सरकारी अस्पताल जाते हैं। तीन किमी लम्बी इस सड़क पर 15 मिटर में पानी भर गया है। इससे क्षेत्र के करीब 10 हजार लोग परेशान हो गए हैं। क्योंकि रोजाना कम से कम एक हजार लोग इस सड़क मार्ग से होकर अपने गंतव्य स्थान तक आते जाते है।लोगों को गांव से बाहर निकलने के एक मात्र यही सड़क होना बताया जा रहा है। अब लोगों के पास मजबूरी यह है कि उन्हें नाव तक मुहैया नहीं कराया गया है। मजबूरन लोगों को गड्ढा नुमा सड़क पर घुटनों तक पानी से होकर पैदल चलकर पार करना पड़ रहा है। पानी का बहाव तेज रहने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।श ग्रामीण सुधा देवी, मो.अंसार,सरोज कुमार सहित कई लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम से लेकर चार महिने तक यही स्थिति बनी रहती है। जनप्रतिनिधि के उदासीनता के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में बीडीओ यूसुफ सिराज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। स्थल निरक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।