एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत
बीजेपी कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

बिरौल/दरभंगा

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बुधवार को
जिला मुख्यालय स्थित बीजेपी कार्यालय में जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत कार्यकर्ताओं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान से पर्यावरण की रक्षा होगी, पूरे भारत में वृक्षारोपण होगा।जिससे प्रकृति को बहुत बड़ा लाभ होगा। लोगों से अपील है कि वे आगे आकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। इसी बीच भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि प्रकृति और मां दोनों का ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है।इसलिए बीजेपी कार्यालय में अबकी बार एक पेड़ मां के नाम से विशेष मुहिम शुरू की गई है।ताकि, जिस तरीके से हम अपनी मां की देखभाल करते हैं ठीक उसी तरह प्रकृति की भी देखभाल करें।उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार की ओर से बिहार में पर्यावरण को लेकर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का आयोजन पहले से किया जा रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक प्रेरणा के नाम का आवाह्न किए जाने के बाद देशभर में युवाओं ने खास कर जिस तरह से इस अभियान को लेकर उत्साह दिखाया है वह काबिले तारीफ है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी मन की बात कार्यक्रम में वन विभाग की एक पेड़ मां के नाम मुहिम की प्रशंसा की गई थी। ऐसे में देखना होगा कि किस तरीके से आम लोग जुड़ते हैं और इस अभियान को सफल बनाते हैं। मौके पर किसान मोर्चा प्रवक्ता राकेश झा, ध्रुव मंडल, कार्यालय प्रभारी पप्पू गुप्ता, किसान मोर्चा के महामंत्री मुनींद्र यादव, नेहरू जी, गंगा दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।