सकरी- धरौड़ा मुख्य सड़क के बीच राघोपुर चौक के पास अज्ञात टेंपो की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। सकरी से धरौड़ा की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा यह टेंपो चालक घायल युवक को बेहोशी की अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। घटना बुधवार को दिन के करीब तीन बजे की है।घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे नेहरा थाना के गश्ती दल के जवानों ने उसे इलाज के लिए सकरी स्थित रामशिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी चिकित्सा चल रही है और वह खतरे से बाहर बताया जाता है।टेंपो की ठोकर से घायल युवक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गाँव निवासी मो आबिद साह के पुत्र मो अफजल के रूप में हुई है। घायल युवक अपने गांव से अपनी ससुराल सकरी जा रहा था। नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि घटना की जानकारी उसके परिजन को दिया गया।सूचना पाकर उसके परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं।इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दूसरी ओर मनीगाछी ब्रह्मपुरा मोड़ सड़क के बीच बुधवार को ट्रक से बचाव में एक 65 वर्षीय अधेड़ साईकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। साईकिल सवार की पहचान बघांत गांव के मधुरी राम के रूप में हुई है। घायल साईकिल सवार को पी एच सी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद डी एम सी एच रेफर कर दिया गया है। ज्ञात हो कि मनीगाछी बथिया पी डब्लू सड़क वन वे है तथा भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। सड़क के दोनों किनारे छोटी छोटी खाई रहने से एक दूसरे वाहनों को पार करने में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बताया जाता है कि इस सड़क के दोहरीकरण का काम मंथर गति से चलने के कारण बरसात के मौसम में समस्याएं होती रहती हैं।
सरकार द्वारा कोई भी स्कीम निकाली जाती है उसको निकालने से पहले यह नहीं देखा जाता है इसमें क्या-क्या समस्या आएगी :पार्षद रियासत अली
तीन दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के सभी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने लगी है।किरतपुर-झगरुआ स्थित रनपरती गांव को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क संपर्क हुआ बाधित, बीडीओ ने कहा मामला संज्ञान में है।