सरकार  द्वारा कोई भी स्कीम निकाली जाती है उसको निकालने से पहले यह नहीं देखा जाता है इसमें क्या-क्या समस्या आएगी :पार्षद रियासत अली

दरभंगा /

वार्ड नम्बर 37 पार्षद रियासत अली ने प्रेस वज्ञप्ति जारी करते हुए कहा सरकार के द्वारा वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन लक्ष्मी बाई पेंशन निशक्त पेंशन इत्यादि हेतु 400 रुपया प्रतिमाह दिया जाता है। बड़े लेवल पर इस मे काफी समस्या है जायदातर लाभूक का नाम गलत एंट्री के कारण पुरे बिहार मे लाखों मे लोगो का पेंशन दो वर्षों से अधिक नहीं आ रहा है! एवं जीवन प्रमाण पत्र हर साल देना होता है उसमे भी समस्या है लोगो का अंगूठा अधिक उम्र होने के कारण नहीं लेता है उनके अंगूठे का किसी भी आधार सेंटर पर अपडेट नहीं होता! बहुत सारे लाभूक तो पैसे के इंतजार मे भगवान को प्यारे हो गए! पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। गरीब लोगों को प्रति माह 5 किलो अनाज दिया जाता रहा है। परंतु इधर कुछ माह मे राशन कार्ड से बड़े पैमाने पर राशन कार्ड से नाम काट दिया गया! इसका कारण बताया जा रहा है आधार सीडिंग नहीं है! परन्तु ऐसे बहुत सारे लोग हैं आधार सीडिंग रहते हुए भी नाम को काट दिया गया! आज हर वार्डो के लाभूक जिनका आधार केवाईसी राशन कार्ड मे डीलर के यहाँ नहीं ले रहा है वह लाभूक दिन दिन भर अपने बच्चों को लेकर आधार कार्ड अपडेट करवाने मे लगे है प्रत्येक बच्चे का आधार अपडेट का शुल्क 2 सौ रुपये लिया जा रहा है! उसमे भी जिनका उम्र अधिक है उनका अपडेट नहीं हो पा रहा है एवं 0 से 5 साल के बच्चों का अंगूठा नहीं ले रहा है! ऊपर से आधार सेंटर की काफी कमी है! इस समस्या का समाधान हेतु कोई भी पदाधिकारी से सही जबाब नहीं मिलता। सरकारी स्कीम निकलने से पहले सरकार को इसका साइड इफेक्ट का भी ख्याल में रखना चाहिए! जिससे आमजन को समस्या उत्पन्न न हो!