स्मार्ट बाजार में हुई मारपीट मामले में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,भेजा किशोर न्यायालय ,पूर्व में हो तीन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी ,अब यें सभी हैं हत्या के अभियुक्त।

दरभंगा /

कोतवाली थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के निकट हुई मारपीट के मामले में थानाध्यक्ष ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया हैं इससे पूर्व तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पकड़े गये आरोपी पुरानी मुंशफी का रहने वाला नाबालिग हैं जिसे किशोर न्यायालय भेंज दिया गया हैं। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी हैं।

इस पूरे प्रकरण में काफी हाई तौबा मचा था। इस प्रकरण में जिलानी के साथ मारपीट की गई थी ,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली थाना पुलिस की मेहनत रंग इस पूरे प्रकरण में रंग लायी और पूर्व में ही तीन बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया गया।
मारपीट के बाद हुए जख्मी के माँ के ब्यान पर कोतवाली थाना में 20जून को कांड संख्या 19/24दर्ज किया गया था लेकिन इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।
कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी को चिन्हित किया गया था और इसके बाद पुलिस ने कारवाई की।
उन्होंने बताया कि इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त शाहजहां उर्फ अली इमाम ,मों एकराम अली उर्फ शाहनवाज ,मों इनाम उर्फ साहिल दोनों पेसर शाहजहां उर्फ अली इमाम को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका हैं । थानाध्यक्ष राहुल ने कहा कि यह सभी पुरानी मुंसफी टेढ़ी बाजार थाना कोतवाली का रहने वाला हैं।
बता दे कि इन सभी बदमाशों ने स्मार्ट बाजार से निकलने के बाद मों जिलानी को बुरी तरह मारकर जख्मी कर दिया इस कारण आक्रोशित लोंगों ने थाना का घेराव कर लिया था।अब हत्या के मामले को लेकर इन सभी के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई होगी ,जिस वक्त प्राथमिकी दर्ज हुयी थी उस वक्त मों जिलानी इलाजरत था लेकिन इस मारपीट के कारण उसकी मौत हो गई तो स्वाभाविक हैं कि इस प्राथमिकी में धारा 302के तहत अब कारवाई होगी।